फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: लखनऊ में 300 पूर्व सैनिकों ने यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड का घेराव किया

यूपी पुलिस की वर्ष 2025 की आरक्षी भर्ती को लेकर करीब 300 पूर्व सैनिकों ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया से बाहर किए जाने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जताई। पूर्व सैनिकों का आरोप है कि लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें फिजिकल टेस्ट से पहले ही भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है। उनका दावा है कि एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि यदि भर्ती के लिए कोई नियम लागू था तो उनके आवेदन पहले ही स्वीकार नहीं किए जाने चाहिए थे। उन्होंने पेंशनधारी होने के कारण भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने सेना में 16 साल सेवा देकर देश के लिए अपना योगदान दिया है। उनका सवाल है कि सेना में दी गई सेवा और त्याग की भर्ती प्रक्रिया में कोई अहमियत नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें