तेलीबाग जैसे व्यस्ततम चौराहे के ट्रैफिक सिग्नल भी लाइट के जाते ही बंद हो जाते हैं ट्रैफिक सिग्नल बंद होते ही चौराहे पर अव्यवस्था फैल जाती है और चौराहा जाम होने लगता है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मैन्युअल ट्रैफिक का संचालन तो करते हैं लेकिन सिग्नल देखकर चलने वाले जब सिग्नल बंद देखते हैं तो अपने मनमर्जी के हिसाब से चलने लगते हैं।