फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: केबिल डालने के लिए खुदाई पर पार्षद पति और बेटे का बिजलीकर्मियों से विवाद

जानकीपुरम सेक्टर-जी में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए की जा रही खुदाई को लेकर शनिवार को विवाद हो गया। वार्ड पार्षद राजकुमारी मौर्या के पति राजकुमार मौर्या और उनके बेटे की बिजलीकर्मियों से जमकर नोकझोंक हुई। पार्षद पति रोड कटिंग की अनुमति दिखाने का दबाव बना रहे थे। इंजीनियरिंग कॉलेज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता दया शंकर ने बताया कि जमा योजना के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बिजली लाइन भूमिगत करने के लिए करीब 4.39 लाख रुपये जमा किए हैं। इसके तहत 70 मीटर लंबी लाइन भूमिगत की जा रही है। वही रोड कटिंग की अनुमति को लेकर पार्षद पति और उनके बेटे ने काम पर विरोध जताया। अवर अभियंता ने बताया कि रोड कटिंग की अनुमति के लिए फाइल भेजी गई है। एस्टीमेट तैयार होने के बाद निर्धारित धनराशि जमा करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क की कटिंग नहीं की गई है, बल्कि इंटरलॉकिंग हटाकर केबिल डाली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें