शनिवार को सूरजपुर गढ़ा गांव के पास स्थित एवीएस बायो एनर्जी के सामने शीशम के पेड़ 11 केवी बिजली लाइन पर गिर जाने और आवागमन बाधित होने के साथ ग्रामीण के घायल होने पर ग्रामीणों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बायो एनर्जी कंपनी पर रोड जाम करने के साथ अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू किया जो कि अभी भी लगातार जारी है।