फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: इटौंजा में तालाब में मिला 50 वर्षीय महिला का शव, करीब पांच दिन पुराना

इटौंजा थाना क्षेत्र में सोमवार को राजकीय पशु चिकित्सालय भवन के पीछे स्थित तालाब में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तालाब के पानी में महिला का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर सावरेन सिंह के मुताबिक, शव करीब 50 वर्षीय महिला का है और प्रथम दृष्टया करीब पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के एक हाथ में विगो लगा हुआ मिला है। उसके एक पैर में पायल थी। महिला ने साड़ी, ब्लाउज और पेटीकोट पहन रखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, अभी महिला की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के थानों से संपर्क करने के साथ ही महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें