श्री गणेश उत्सव मंडल, चौक, संबद्ध मराठी समाज उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित गणेशोत्सव में संध्या आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म अभिनेत्री भाग्यश्री शामिल हुईं। उन्होंने भगवान गणेश की आरती कर पूजा-अर्चना की। आरती से पहले उत्सव स्थल पर महिलाओं ने गरबा किया। पारंपरिक गीत-संगीत के बीच महिलाओं ने गरबा कर कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया। गणेशोत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।