हुसैनाबाद स्थित फ्रेगरेंस पार्क में अंदाज-ए-लखनऊ की ओर से तीन दिवसीय अंदाजियंस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में विभिन्न तरह के उत्पादों के स्टाल लगाए गए हैं, जहां लोग पहुंचकर सामान देख रहे हैं और खरीदारी कर रहे हैं। प्रदर्शनी में लगे स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यहां लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचकर प्रदर्शनी का आनंद ले रहे हैं।