फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल पहुंचीं। जलस्तर कम होने के बाद भी क्षेत्र के लोगों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने मेयर को अपनी समस्याएं बताईं और राहत कार्यों को लेकर अपनी बात रखी। नगर निगम की टीमें क्षेत्र में लगातार साफ-सफाई के काम में जुटी हैं। वहीं, मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव करने के उद्देश्य से तीन ड्रोन लगाए गए हैं। बाढ़ का पानी उतरने के बाद इलाके में सफाई और संक्रमण से बचाव की चुनौती बनी हुई है।