बख्शी का तालाब के रामपुर वार्ड में बुधवार को एलडीए की टीम ने अवैध बाउंड्री वाल को ढहाया। यहां दो जेसीबी और प्रवर्तन डेस्ट के साथ पहुंचे ए ई अंगद सिंह का स्थानीय निवासियों ने इसका भारी विरोध किया,भाजपा जिला मंत्री विवेक सिंह,सभासद विकास सिंह भीम,पूर्व प्रधान अशोक सिंह,महेश सिंह सहित लगभग 100 ग्रामीणों के विरोध पर टीम को वापस लौटना पड़ा।