बलरामपुर गार्डन में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने किया। पुस्तक प्रेमियों के लिए आयोजित यह मेला 1 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। उद्घाटन के दौरान उपमुख्यमंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न पुस्तक स्टॉलों का भ्रमण किया और पुस्तकों को देखा। बृजेश पाठक ने पुस्तक मेले के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लखनऊ हमेशा से ही पुस्तक प्रेमियों का शहर रहा है। मेले में विभिन्न विषयों और रुचियों से जुड़ी पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पुस्तक प्रेमी अपनी पसंद की किताबें देख और खरीद सकते हैं। मेले के आयोजन से शहर के पुस्तक प्रेमियों में भी उत्साह है। 11 अक्टूबर तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।