बख्शी का तालाब (बीकेटी) में बकाया रकम के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर अरविंद की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने कथित तौर पर उनके सिर पर हथौड़े से वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।