फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ने आयोजित की प्रधानाचार्य कार्यशाला, सम्मान समारोह में जुटे शिक्षक

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम के आतिथ्य में एस.पी. लाइसियम ऑडिटोरियम में प्रधानाचार्य कार्यशाला एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिला मुख्य आयुक्त जे.पी. मिश्रा ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। इस दौरान विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राज्य अध्यक्ष, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का शिशु-तरु भेंट कर तथा पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्काउटिंग एवं गाइडिंग के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और अनुशासन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और संबंधित लोगों का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें