फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाजपा कार्यालय से नामांकन के लिए जुलूस के साथ निकले स्नातक-शिक्षक प्रत्याशी

लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय से जुलूस के साथ नामांकन के लिए रवाना हुए। स्नातक सीट से इंजीनियर अवनीश सिंह और शिक्षक सीट से उमेश द्विवेदी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जुलूस में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा और रजनी तिवारी भी शामिल रहीं। भाजपा कार्यालय से नामांकन स्थल तक कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशियों के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान पार्टी कार्यालय के आसपास काफी भीड़ रही। दोनों प्रत्याशी नामांकन के लिए निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें