बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वदेशी व्यापारी कुंभ और 33वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में व्यापारियों ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, स्थानीय कारोबार को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एकजुट होकर व्यापार हितों की रक्षा के लिए काम करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।