फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अपने रुपये मांगने पर नाबालिग को चौराहे पर पीटा, बचाने आए दोस्त को भी किया घायल

लखनऊ के जानकीपुरम स्थित चार नंबर चौराहे पर मंगलवार शाम 6 बजे अपना रुपये मांगने पर परिचित ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौवीं के छात्र की जमकर पिटाई कर दी। बीचबचाव करने आए उसके दोस्त को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा। आरोप है कि पूरी घटना चौराहे पर मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हुई। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठी फटकार को सभी को भगाया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने पहुंचने पर बीट दरोगा ने कार्रवाई के बजाय सुलह करने का दबाव बनाया। जानकीपुरम सेक्टर एच निवासी विवेक मिश्रा ट्रैवल्स का काम करते हैं। उनका बेटा अभिनव मिश्रा अलीगंज मोंटेसरी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र है। अभिनव के मुताबिक, उसका परिचित एक युवक उसके साथ रहता था। इस दौरान वह परिचित के घर का किराया, जिम खर्च और अन्य जरूरतों पर रुपये खर्च कर रहा था। साथ ही नगदी से भी मदद की। धीरे-धीरे उस पर करीब एक लाख रुपये बकाया हो गए। उसने परिचित को अपनी स्कूटी भी रैपिडो में चलाने के लिए दी थी, लेकिन आरोप है कि परिचित युवक न तो काम कर रहा था और न ही रुपये लौटा रहा था। मंगलवार शाम युवक ने फोन कर अभिनव को चार नंबर चौराहे पर बुलाया। अभिनव अपने दोस्त आनंद के साथ वहां पहुंचा तो युवक के साथ मौजूद 10-15 अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। बचाव में आए आनंद को भी आरोपियों ने पीट दिया। किसी तरह बचकर अभिनव ने अपने पिता को सूचना दी और उनके साथ गुडंबा थाने पहुंचा। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें