ऐशबाग रामलीला में इस बार दशहरे पर 75 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतले को खास अंदाज में तैयार किया जा रहा है। इस बार रावण का पुतला मूवमेंट करता हुआ दिखाई देगा, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। रावण का पुतला तैयार करने के लिए दिल्ली से इरफान और उनके साथी लखनऊ आए हैं। उनकी टीम पिछले एक महीने से पुतले के निर्माण में जुटी हुई है। पुतले को आकर्षक रूप देने के साथ ही उसमें विशेष तकनीकी व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि दहन से पहले रावण का पुतला मूवमेंट करता नजर आए।