फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 125 छात्रों से मेस का पैसा लिया, मेस कर दी बंद, छात्र दे रहे धरना

लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस में 29 सितंबर से मेस बंद होने के विरोध में छात्रों ने बुधवार को गेट नंबर-1 बंद कर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस के लिए करीब 125 विद्यार्थियों से शुल्क लिया गया था, इसके बावजूद अचानक मेस बंद कर दी गई। इससे हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है। धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि मेस बंद किए जाने का उन्हें कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और मेस की व्यवस्था तत्काल शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मेस की सुविधा जरूरी है। मेस बंद होने से उन्हें बाहर से भोजन की व्यवस्था करनी पड़ रही है। छात्रों ने कहा कि जब तक भोजन की समस्या का ठोस समाधान नहीं होता, उनका धरना जारी रहेगा। छात्रों ने मेस शुल्क लिए जाने के बाद सुविधा बंद किए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की समस्या का तत्काल समाधान करना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें