फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: नेपालपुर चौराहे पर युवक को मारी चार गोलियां, मौके से भाग निकले हमलावर

कोतवाली देहात क्षेत्र में नेपालपुर चौराहे के पास शनिवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पीठ में चार गोलियां लगी हैं। शहर के मोहल्ला पक्का बाग निवासी अब्दुल मोइन (33) के मुताबिक, खैराबाद निवासी सद्दाम से उसका रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इससे पहले भी सद्दाम ने उसके साथ झगड़ा किया था। शनिवार को अब्दुल मोइन किसी काम से बाइक से नेपालपुर चौराहे पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग में चारों गोलियां अब्दुल मोइन की पीठ में लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक के बयान के आधार पर खैराबाद निवासी सद्दाम पर हमले का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें