फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का लखनऊ दौरा: कौशल दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल, तैयारियां पूरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजधानी लखनऊ में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे। यहां वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राजधानी में तैयारियां की जा रही हैं। कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इस साल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एनएसटीआई) और इंस्टीट्यूट फॉर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स (आईटीओटी) के 52 राष्ट्रीय स्तर के टॉपर्स को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा। पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह की शुरुआत शैक्षणिक सत्र 2021-22 में हुई थी। इसके बाद यह आयोजन कौशल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को पहचान देने वाला राष्ट्रीय मंच बन गया है। इसके जरिये देशभर के कौशल प्रशिक्षण संस्थानों के टॉपर्स और बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। इस समारोह का उद्देश्य व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को बढ़ावा देना है। साथ ही प्रशिक्षण पूरा करने के बाद युवाओं के रोजगार और कामकाजी दुनिया में प्रवेश को प्रोत्साहित करना भी इसका अहम मकसद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें