फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में राधा हत्याकांड में फरार 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

लखनऊ के कृष्णा नगर क्षेत्र में राधा की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर को नारायणपुरी निवासी रेखा सिंह की तहरीर पर बेटी राधा की ईंट-पत्थरों से सिर पर वार करके हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे 150 से 170 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विजयनगर स्थित डूडा कॉलोनी, आशाराम बापू मार्ग पर स्कूटी सवार संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, घिरता देख आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसकी पहचान भोला राजपूत (22) निवासी नदौहा, उन्नाव के रूप में हुई। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, खोखा, कारतूस और हत्या में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें