फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bhupendra Singh Updated Sun, 06 Sep 2026 02:46 PM IST

राजधानी लखनऊ में रविवार को बी फार्मा छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह जीजा के पास रहकर लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना तेलीबाग क्षेत्र के वृंदावन 6-ए की है। छात्र की पहचान शुभम यादव (22) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से आजमगढ़ के धनसिंहपुर का रहने वाला था। यहां पर बहन ऐश्वर्या एवं बहनोई विजय यादव के पास रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। लखनऊ विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष का छात्र था। बताया गया कि बहन-बहनोई जन्माष्टमी पर अपने घर गए हुए थे। शुभम घर पर अकेला था। पिता रामप्रीति के अनुसार, शुभम दो दिनों से फोन नहीं उठा रहा था। उसके फोन पर घंटी जा रही थी। इस पर उन्होंने चचेरे बहनोई (जो 32 बटालियन पीएसी, लखनऊ में तैनात हैं) को सूचना देकर वृंदावन सेक्टर-6ए घर भेजा। उन्होंने खिड़की से देखा तो शुभम पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुभम छह बहनों में सबसे छोटा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किसी प्रकार का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मृतक का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें