लखनऊ में ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर मेहताब बाग मिश्रिक बगिया के निवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। सूचना मिली तो मौके पर नगर निगम के अधिकारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। लोगों ने उनसे अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने गऊघाट पंपिंग स्टेशन ग्रीन कॉरिडोर मार्ग पर एकत्र होकर हंगामा किया।