फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गोमती नदी में बढ़ गया बाढ़ का दायरा, बह गई निर्माणधीन फ्लाईओवर की की करोड़ों की सामग्री

पानी आज घटेगा, कल कम हो जाएगा की उम्मीद और कयास ही लगते रहे। नदी का बहाव गोमतीनगर में लामार्टिनियर के पीछे निर्माणाधीन फ्लाईओवर की करोड़ों रुपये की निर्माण सामग्री बहा ले गया। फ्लाईओवर का काम करा रहे अधिकारी और कर्मचारी स्टोर से कागज तक नहीं समेट सके। गोमती का पानी सेज क्रिकेट स्टेडियम में भर गया। इकाना स्टेडियम की बाउंड्री के पास भी पानी पहुंच गया है। नदी का बढ़ता जलस्तर देख एमार गोमती ग्रीन्स और आसपास की सोसाइटी में रहने वालों की चिंता बढ़ गई है। लामार्टिनियर के पीछे एलडीए की ओर से जी-2 फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। काम एनसीसी कंपनी करा रही है। कंपनी के स्टोर मैनेजर मंतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले करीब तीन दिनों से नदी का जल स्तर बढ़ रहा था। उम्मीद थी कि बारिश थम गई है तो जलस्तर भी कम हो जाएगा। शुक्रवार की दोपहर के बाद अचानक से पानी बढ़ा और स्टोर व अन्य अस्थाई कमरों में घुस गया। सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। 30 से 35 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें 10 करोड़ की तो केवल शटरिंग थी। बताया कि पांच हजार लीटर डीजल पानी में बह गया। 12 ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑयल-लुब्रिकेंट के 20 ड्रम व शटरिंग बह गई। पांच जेनरेटर व एक डीजल टैंकर पानी में डूबा है। राशन, गैस सिलिंडर, सरिया व अन्य सामग्री भी पानी में बह गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें