फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम ने किया धनुष भंग, जनक नंदिनी ने पहनाई वरमाला

संवाद न्यूज एजेंसी झांसी। सदर बाजार एवं बड़ा बाजार की श्रीरामलीला में सोमवार को धनुष यज्ञ लीला एवं लक्ष्मण-परशुराम संवाद का मनोहारी मंचन किया गया। स्वयंवर में श्रीराम ने शिव धनुष भंग किया। इसके बाद जनक नंदिनी सीता ने उन्हें वरमाला पहनाई। इस दृश्य पर देवताओं ने पुष्पवर्षा की, वहीं श्रद्धालुओं ने जय सियाराम के जयकारे लगाए। मंगलवार को सदर बाजार श्रीरामलीला कमेटी की ओर से शाम 6:30 बजे धूमधाम से श्रीराम बरात निकाली जाएगी। मंचन के दौरान महाराजा जनक के दरबार में उपस्थित कोई भी राजा शिव धनुष को उठा नहीं पाया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने धनुष उठाया और उस पर प्रत्यंचा चढ़ाई। प्रत्यंचा चढ़ाते ही धनुष भंग हो गया। इसके बाद माता सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच भगवान परशुराम क्रोधित होकर पहुंचे और उनका लक्ष्मण से संवाद हुआ। इस प्रसंग का कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। सदर बाजार में मंचन के दौरान अशोक मिश्रा, मुकेश जैन, मनीष बंसल, विक्की साहू, प्रतीक ओमरे और शोभित चौरसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं, बड़ा बाजार की रामलीला में भरत राय, राजेंद्र हयारण, संजय दोसाज और कैलाश सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें