फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौना में खाद के लिए किसानों ने किया हंगामा

संवाद न्यूज एजेंसी सौजना। ग्राम गौना की सहकारी समिति में खाद वितरण में हो रही अनियमितता और लापरवाही को लेकर किसानों में नाराजगी है। किसानों ने शुक्रवार को समिति का ताला बंद मिलने पर हंगामा किया और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। किसानों का आरोप है कि वे चार-पांच दिनों से समिति के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन समिति के कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं और न ही किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। ग्राम गौना सहकारी समिति पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में किसान एकत्रित हुए, लेकिन वहां पहुंचने पर समिति का शटर बंद मिला। इसकी वजह से किसान बाहर बैठकर इंतजार करते नजर आए। किसानों ने कहा कि बोआई का समय चल रहा है। खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो रही है। किसानों ने इस मामले में उपजिलाधिकारी को अवगत कराया है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि सहकारी समिति गौना (कुसमांड) में खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु कराया जाए और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए और किसानों को समय पर खाद वितरण कराया जाए। शिकायती पत्र पर हरीराम, संतोष, नवल, देवेंद्र कुशवाहा, चिरंजीलाल, दयाराम, लखन, राजेश कुमार आदि किसानों के हस्ताक्षर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें