अमर उजाला ब्यूरो झांसी। शहर के ईलाइट चौराहे से बसों का आवागमन बंद किए जाने के बावजूद नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बसें अब भी एसएसपी कार्यालय के सामने से बेरोकटोक गुजर रही हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद बसों की आवाजाही जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब एसएसपी कार्यालय के सामने ही आदेशों का पालन नहीं हो रहा है तो शहर के दूसरे इलाकों में यातायात नियमों का पालन कैसे कराया जा रहा होगा।