कठुआ के वार्ड नंबर 10 स्थित सुर्गल देवस्थान में नवपंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता के दरबार में माथा टेका। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय रहा, वहीं पंडित अश्विनी शर्मा ने श्रद्धालुओं को नवपंचमी के धार्मिक महत्व और इससे जुड़ी मान्यताओं की जानकारी दी।