जम्मू-कश्मीर भाजपा के महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने कश्मीरी पंडितों की घाटी वापसी को सकारात्मक कदम बताते हुए सामाजिक भाईचारा और सद्भाव मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वापसी और पुनर्वास की राह में चुनौतियां रहेंगी, लेकिन विभिन्न समुदायों के बीच विश्वास और एकता मजबूत करना जरूरी है।