बांदीपोरा में 13 वर्षीय मूमिन अहमद को खोजने के लिए नाला मधुमती में चौथे दिन भी बड़े स्तर पर तलाशी अभियान जारी रहा। प्रशासन, बचाव दल और स्वयंसेवक बच्चे की तलाश में जुटे हैं जबकि पूर्व विधायक उस्मान माजिद ने मौके पर पहुंचकर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।