नौशेरा उपजिला अस्पताल में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जम्मू-कश्मीर एनएचएम संगठन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया और 72 घंटे की काम छोड़ो हड़ताल जारी रखी। कर्मचारियों ने सरकार से उनकी लंबित मांगों का समाधान कर उन्हें उनका हक देने की मांग उठाई।