गांदरबल में इंडिया गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई, जिसमें नई दिल्ली में हुई बैठक के फैसलों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और वोट चोरी अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। नेताओं ने मतदाता अधिकारों, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर वोट की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए जिला स्तर पर आपसी समन्वय मजबूत करने का फैसला लिया।