सरकार की ओर से कठुआ-जम्मू के बीच महिलाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क ई-बस सेवा को लेकर रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं में नाराजगी देखने को मिली। कालीबड़ी चौक स्थित बस स्टॉप पर दर्जनों महिलाएं घंटों बस का इंतजार करती रहीं, लेकिन बस में जगह नहीं मिलने पर उन्होंने हंगामा कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। महिलाओं का आरोप है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू करने के बावजूद पर्याप्त बस व्यवस्था नहीं होने से उन्हें इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकार से ई-बस सेवा की व्यवस्था सुचारु करने और महिलाओं को सुविधा का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।