फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी फाइनल में सिराज पर टूटा वैभव का कहर, ठोके इतने रन!

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 PM IST

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन के लिए 37 गेंदों में 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। अभिमन्यु ईश्वरन के साथ उनकी 88 गेंदों में 100 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। वैभव ने मोहम्मद सिराज के एक ओवर में चौका, छक्का और चौका लगाकर 14 रन बटोरे। हालांकि 14.4 ओवर में मिलिंद की गेंद पर आउट होकर उनकी पारी खत्म हो गई। इससे पहले सेमीफाइनल में उन्होंने 92 और 40 रन की शानदार पारियां खेली थीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें