फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने किसकी सलाह पर तय किया रामलला के दर्शन का मुहूर्त और समय? खुद खोला राज

Sat, 14 Nov 2026 09:00 AM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

अयोध्या का राम मंदिर जहां जाने को लेकर अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव चर्चा में हैं लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके राम मंदिर जाने की नहीं, बल्कि वहां जाने के लिए निकाले जा रहे मुहूर्त की भी है। जी हां, अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने जाएंगे, लेकिन उनकी यात्रा का समय सूर्य, चंद्रमा और ग्रह-नक्षत्रों की चाल देखकर तय किया जा रहा है। ब्राह्मण समाज के लोगों से सलाह ली गई है, दिसंबर में अयोध्या जाने की चर्चा है। उधर, अखिलेश के इस फैसले पर सियासत भी पहले से तेज है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें राम मंदिर आने का न्योता तो दिया, लेकिन साथ में एक शर्त भी रख दी। योगी ने कहा कि रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले पहले माफी मांगें। ऐसे में सवाल है कि क्या अखिलेश का राम मंदिर दौरा यूपी की सियासत में नया सियासी अध्याय लिखने जा रहा है? आइए जानते हैं इस वीडियो में, क्या अखिलेश के पहली बार राम मंदिर जाने का मुहूर्त निकल चुका है? 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें