दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा एलान किया है। मुख्यमंत्री ने 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि इसमें 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी शामिल होगा। इसके अलावा क्लास-4 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर और पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही।