बिहार के कई इलाकों में बाढ़ ने ऐसा कहर बरपाया है कि जिंदगी पूरी तरह पानी में फंस गई है.. वायरल हो रहे वीडियो बाढ़ की भयावह तस्वीर दिखा रहे हैं—कहीं सड़कें पानी के तेज बहाव में टूट गई हैं, तो कहीं घरों के अंदर तक पानी घुस चुका है... चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं। हालात ऐसे हैं कि आने-जाने के रास्ते तक गायब हो गए हैं। टूटी सड़कें, डूबे घर और पानी के बीच फंसे बेबस लोग... बाढ़ ने बिहार की रफ्तार पर ऐसा ब्रेक लगाया है कि हर तरफ तबाही और डर का मंजर दिखाई दे रहा है।