बीजेपी ने पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। दोनों राज्यों में 4 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पार्टी नेता और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। गोवा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। इनमें 18 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। जबकि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन में रहने वाली बीजेपी कुल 117 सीटों में से 23 पर चुनाव लड़ती है। इनमें से 17 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो गया है, जबकि छह के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी।