बागपत में एक दूल्हे ने अपनी शादी के कार्ड पर ऐसी शर्तें छपवाईं हैं, जिनको सुनकर आप भी कहेंगे वाह भाई वाह। दूल्हे ने शादी के कार्ड पर लिखवाया, शराब पीने वाले और हर्ष फायरिंग के शौकीन बारात में न आएं। बागपत के वाजिदपुर के रहने वाले सुभाष की बारात आठ दिसंबर को मेरठ के दबथुआ जाएगी। अक्सर शादियों में शराब और हर्ष फायरिंग की वजह से माहौल मातम में बदल जाता है, यही वजह है कि सुभाष ने अपने शादी को लेकर ये कड़ा कदम उठाया।