सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद के नीचे मिले कुएं को लेकर सोमवार को जांच शुरू हुई। कुएं की जांच के लिए एएसआई की टीम मौके पर पहुंची। लखनऊ से एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. मनोज कुमार यादव पहुंचे। उन्होंने कुएं में उतरकर उसकी आंतरिक संरचना को परखा। प्रथम दृष्टया संरचना उत्तर मध्यकालीन जैसी दिखाई दी। बताया कि यह करीब 200 से 250 वर्ष पुराना हो सकता है।