उत्तर प्रदेश में मंगलवार को मौसम ने करवट ली। तराई और पूर्वांचल के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अंबेडकरनगर में सबसे ज्यादा 85 मिमी बारिश हुई। वाराणसी में हवा की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटा तक पहुंची। बुधवार को प्रदेश के 64 जिलों में गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं का अलर्ट है। पश्चिमी यूपी और पश्चिमी तराई में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है।