मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक मचा हुआ है। हाल ही में बंदरों के झुंड ने सात साल की अलीशा को नोंच-नोंचकर मार डाला।बच्ची एलकेजी में पढ़ती थी। बच्ची की मौत के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी प्रशासन और वन विभाग दोनों के रवैये को लेकर है।