फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: वंश बने खड्ड स्कूल के हेड बॉय, रिया चौधरी हेड गर्ल निर्वाचित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खड्ड में शनिवार को चुनाव साक्षरता क्लब के तत्वावधान में हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव करवाए गए। वोट हमारा, नेता हमारा की भावना के साथ आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मतगणना के बाद वंश को हेड बॉय और रिया चौधरी को हेड गर्ल निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया को वास्तविक मतदान की तर्ज पर आयोजित किया गया, जिसमें नौवीं, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी देना था। इस अवसर पर नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार धीमान ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता की जिम्मेदारी, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है और वे जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित होते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने नवनिर्वाचित हेड बॉय और हेड गर्ल को बधाई देते हुए उनसे विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, नेतृत्व क्षमता का परिचय देने और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें