फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पंजोआ लड़ोली सड़क विवाद, धमकी देने के आरोप में राज कुमार ने पुलिस को साैंपी शिकायत

पंजोआ लड़ोली में सड़क की निशानदेही को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज होने के बाद पंजोआ खुर्द निवासी राज कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी मिलने की शिकायत पुलिस से की है। राज कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें घर से उठा लेने की धमकी दी गई है। इस संबंध में उन्होंने डीएसपी अंब अनिल पटियाल को शिकायत पत्र सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें