फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: सतपाल सिंह रायजादा ने अंडर-19 एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 350 खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सतपाल सिंह रायजादा ने बच्चों को खेलों और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक हैं, बल्कि उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ मुहिम का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर इस अभियान को और मजबूती दी जा सकती है। ऊना के रामलीला मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ राफ्टिंग संघ के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से करीब 350 खिलाड़ी और छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इस दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मीडिया से बातचीत करते हुए सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि बच्चों के लिए एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जहां खेल गतिविधियां नियमित रूप से होती हैं, वहां युवा सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ते हैं और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के अवसर बढ़ते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें