फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: रक्षाबंधन पर अंब में चढ़ाया रामलीला और हनुमान का ध्वज, 11 अक्तूबर से होगा मंचन

आशीष कुमार Updated Fri, 28 Aug 2026 06:35 PM IST

श्री रामलीला कमेटी अंब की ओर से रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रामलीला एवं हनुमान का ध्वज चढ़ाया गया। धार्मिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने विशेष रूप से शिरकत की। उनकी उपस्थिति में विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना कर ध्वज स्थापना एवं द्वारारोहण की रस्म संपन्न करवाई गई। कार्यक्रम में रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष किशनचंद जसवाल ने बताया कि इस वर्ष अंब में रामलीला का मंचन 11 से 20 अक्तूबर तक किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न धार्मिक एवं प्रेरणादायक प्रसंगों का मंचन होगा। 20 अक्तूबर को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। रामलीला को सफल बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। किशनचंद जसवाल ने बताया कि इस बार रामलीला को और अधिक आकर्षक एवं भव्य बनाने के लिए वृंदावन से नाटक मंडली को बुलाया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें