फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: एशियन पैरा गेम्स में दो गोल्ड लाने का वादा निभाकर जापान से लौटे निषाद, मां ने गले लगाया

मां से किया वादा, आंखों में दो स्वर्ण पदकों का सपना और उसे सच करने का दृढ़ संकल्प। जापान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर दो-दो गोल्ड मेडल के साथ लौटे निषाद कुमार का बुधवार को शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेशद्वार मैहतपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। बहन ने आरती उतारकर तिलक किया तो मां ने बेटे को गले लगाकर खूब प्यार लुटाया और आशीर्वाद दिया। निषाद ने भी दोनों स्वर्ण पदक माता-पिता को पहनाकर अपनी कामयाबी का श्रेय उनके आशीर्वाद को दिया। निषाद जब इस बार जापान में पैरा खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए घर से निकले थे, तो उन्होंने मां से फोन पर वादा किया था कि इस बार दो गोल्ड मेडल लेकर लौटेंगे। अपने इसी संकल्प को लक्ष्य बनाकर उन्होंने मैदान में खूब पसीना बहाया। ऊंची कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ उन्होंने पहली बार लंबी कूद में भी हाथ आजमाया और इस स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीतकर सभी को चौंका दिया। पहली ही बार लंबी कूद में उतरकर गोल्ड जीतना उनकी मेहनत और आत्मविश्वास का प्रमाण बना। निषाद ने कहा कि ऊंची कूद में उनकी पहले से अच्छी तैयारी थी, लेकिन लंबी कूद के लिए उन्हें अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ी। दृढ़ संकल्प और लगातार अभ्यास के बूते वह इस स्पर्धा में भी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें