वन संपदा की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसते हुए वन विभाग की टीम ने नैहरियां में प्रतिबंधित लकड़ी से लदी एक गाड़ी पकड़ी है। वन विभाग की टीम ने नाका लगाकर वाहनों की जांच के दौरान यह कार्रवाई की। जांच के दौरान संदिग्ध गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में गाड़ी के अंदर प्रतिबंधित लकड़ी बरामद हुई। लकड़ी बरामद होने के बाद वन विभाग की टीम ने चालक से लकड़ी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज मांगे। हालांकि चालक मौके पर लकड़ी से जुड़े कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद वन विभाग की टीम ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। रेंज ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि नाके के दौरान गाड़ी को रोककर उसकी जांच की गई थी। तलाशी के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी मिलने पर चालक से आवश्यक कागजात मांगे गए, लेकिन वह दस्तावेज पेश नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम में रेंज ऑफिसर अशोक कुमार, डिप्टी रेंजर अजय कुमार, बीओ सुनील कुमार और फॉरेस्ट गार्ड सुनील कुमार मौजूद रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध रूप से वन संपदा के परिवहन पर नजर रखने के लिए विभाग की सक्रियता भी सामने आई है।