एडुपेस कोचिंग इंस्टीट्यूट ऊना की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न स्कूलों से 400 से अधिक विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने भाग लिया। इस अवसर पर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को लैपटॉप, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों विद्यार्थियों को टैबलेट तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन विद्यार्थियों को स्मार्टवॉच देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर अभिनव धीमान ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।