मंदली स्कूल में चल रहे एनएसएस शिविर के दूसरे दिन बुधवार को स्वयंसेवियों ने प्रभातफेरी निकालकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार की अध्यक्षता तथा एनएसएस प्रभारी सुनील कुमार और सह प्रभारी रंजना कुमारी की देखरेख में प्रभातफेरी स्कूल परिसर से मंदली चौक तक निकाली गई। स्वयंसेवियों ने आसपास के लोगों को साफ-सफाई बनाए रखने के लिए जागरूक किया।