वीरवार को अपने दिन की शुरुआत माता रानी के दिव्य दर्शनों और आशीर्वाद के साथ करें। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर से सुबह सवेरे मां के दर्शन करने का शुभ अवसर मिलेगा। जो श्रद्धालु किसी कारणवश मंदिर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे ही माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। अमर उजाला डॉट कॉम पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर से लाइव प्रसारण के माध्यम से मां के दर्शन करें। मां चिंतपूर्णी के दरबार में देश-विदेश से श्रद्धालु शीश नवाने पहुंचते हैं। मान्यता है कि माता रानी अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं। वीरवार की सुबह मां के दर्शन कर अपने दिन की शुरुआत श्रद्धा और भक्ति के साथ करें। सुबह सवेरे अमर उजाला डॉट कॉम पर श्री चिंतपूर्णी मंदिर का लाइव प्रसारण देखें और माता रानी के दर्शन का लाभ उठाएं।